कॉलेजों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह सितंबर कर दी गई है। अब पहली मेरिट लिस्ट 11 सितंबर को जारी की जाएगी। जनता कॉलेज में शुक्रवार शाम तक दाखिले के लिए 2163 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
जनता कॉलेज एडमिशन को-ऑडिनेटर डॉ.नीरज कुमार ने बताया कि सभी आवेदनों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवार 15 सितंबर तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के लिए 1533, बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 382, बीएससी मेडिकल संकाय में 113 और बीकॉम प्रथम वर्ष में 133 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 17 सितंबर को जारी की जाएगी। इस सूची में चयनित उम्मीदवार 20 तक फीस जमा करवा सकेंगे।