फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन मामला: एसडीएम कार्यालय पहुंचकर फर्म संचालकों ने बयान और रिकॉर्ड करवाया जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। खंड विकास एवं पंचायत विभाग में हुए गबन को लेकर एसडीएम संजय कुमार ने शुक्रवार को फर्म संचालकों के बयान दर्ज किए। इस दौरान निर्माण सामग्री से जुड़ा रिकॉर्ड भी एसडीएम को सौंपा गया। दूसरी ओर एसआईटी भी गबन की जांच अपने स्तर पर कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बाढड़ा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में तैनात ग्राम सचिव मुकेश के एक करोड़ 65 लाख का गबन करने का मामला करीब डेढ़ माह पहले उजागर हुआ था। गत एक और तीन मार्च को इस मामले में तत्कालीन और मौजूदा बीडीपीओ ने दो एफआईआर दर्ज करवाई थीं। वहीं, उपायुक्त ने मामले की जांच बाढड़ा एसडीएम संजय कुमार को सौंपी थी, जबकि पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की थी।
मामले की जांच के लिए एसडीएम ने पांच फर्म संचालकों को बयान और रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए एक अप्रैल को अपने कार्यालय में तलब किया था। इन फर्मों के खातों के जरिये ही ग्राम सचिव मुकेश ने गबन किया था। एसडीएम के निर्देश अनुसार फर्म संचालक शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे और इस मामले में अपने बयान दर्ज करवाए। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही एसडीएम ने आरोपी ग्राम सचिव के बयान भी दर्ज किए थे।
विज्ञापन

सभी फर्म, ग्राम सचिव व बीडीपीओ ने अपना रिकार्ड जमा करवा दिया है। अब उस रिकार्ड की जांच की जाएगी कि यह पूरा है या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार, एसडीएम, बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें