फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन राशि नहीं करवाई जमा, तत्कालीन सरपंच, जेई और एसडीओ पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकायुक्त के आदेशों के बावजूद गबन राशि जमा न करवाने पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने मानकावास के तत्कालीन सरपंच, जेई और एसडीओ पर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में तीनों के खिलाफ धारा 409 के तहत केस दर्ज कर लिया है। लोकायुक्त के पास पहुंची शिकायत की जांच में भी गबन कर पंचायत को वित्तीय हानि पहुंचाने की बात भी सामने आई थी और गबन व ब्याज समेत 5,16,897 रुपये जमा करवाने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि मानकावास निवासी संजय ने लोकायुक्त को एक शिकायत दी थी जिसमें मानकावास के तत्कालीन सरपंच मनोज और अन्य पर विकास कार्यों के नाम पर गबन करने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच नगराधीश ने की थी, जिसमें गबन उजागर हुआ था। नगराधीश ने गत 11 जून को अपनी जांच रिपोर्ट पत्र क्रमांक संख्या 3515 के जरिये उपायुक्त कार्यालय भेजी थी। उपायुक्त ने 25 जून को पत्र क्रमांक संख्या 11644 जारी कर ग्राम पंचायत को आर्थिक हानि पहुंचाने पर एफआईआर दर्ज करवाने व हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 53 के तहत राशि वसूली के आदेश दिए थे। उपायुक्त के आदेश के विरुद्ध तत्कालीन सरपंच मनोज कुमार पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के समक्ष अपील की थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में स्पीकिंग ऑर्डर पारित करने के निर्देश दिए थे।
इसके बाद उपायुक्त की तरफ से तत्कालीन सरपंच समेत अन्य को स्थिति स्पष्ट करने के लिए लिखा गया था। आठ सितंबर 2021 को पारित स्पीकिंग ऑर्डर के अनुसार तत्कालीन सरपंच मनोज ने जेई कृष्ण व एसडीओ अनुप देशवाल से मिलीभगत कर 291775 रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाई। इस संबंध में ततकालीन सरपंच मनोज को 21 प्रतिशत पैनल ब्याज समेत 516897 रुपये की राशि लमा करवाने के आदेश दिए गए थे। इस संबंध में पत्र क्रमांक 5321 गत 16 सितंबर को लिखा गया था जिसमें सात दिन के अंदर यह राशि जमा करवाने के आदेश थे। इसके बावजूद अब तक राशि जमा नहीं करवाई गई। बीडीपीओ ने इस पर संज्ञान लेते हुए अब सदर थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है, जिसके आधार पर तत्कालीन सरपंच, जेई व एसडीओ पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें