फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव रामलवास में करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Sat, 06 Jul 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी/झोझूकलां। गांव रामलवास में काम के दौरान करंट लगने से एक इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पिता के बयान पर झोझूकलां थाना पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

काकड़ौली सरदारा का निवासी अमित (22) बिजली मैकेनिक था। शनिवार को वह गांव रामलवास में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। परिचित उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी, हेड कांस्टेबल बबलू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के पिता सतीश के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें