फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव : नामांकन दाखिल करने के लिए बचें हैं 3 दिन, कल रहेगी छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद चुनाव के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अनिल यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया चार जून तक जारी रहेगी। उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज पूरे करके नामांकन दाखिल करवाएं। नामांकन से पहले एक बार अच्छी तरह दस्तावेज जांच लें। उन्होंने बताया कि दो जून को महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपायुक्त के आदेश से आचार संहिता का पालन, सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के लिए नगर परिषद के 21 वार्डों में सात जोनल मजिस्ट्रेट व सात सुपरवाइजर और उनके साथ दो-दो अधिकारियों को रिजर्व में नियुक्त किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जिला बागवानी अधिकारी अरुण कुमार, विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत कुमार, कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान, उप कृषि निदेशक डॉ. बलवंत सहारण, सहायक नगर योजनाकार कुलदीप सिंह, खाद्य एवं पूर्ति विभाग के अधीक्षक सुरेंद्र कुमार, वनमंडल अधिकारी दलीप सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर सुपरवाइजर का दायित्व आदमपुर सरकारी स्कूल के प्राचार्य उमेश कुमार, अटेला खुर्द राजकीय विद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार, बेरला स्कूल के प्रिंसिपल योगेश वशिष्ठ, चांगरोड़ स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार, छपार स्कूल के प्रिंसिपल महताब सिंह, झोझूकलां स्कूल के प्राचार्य रमेशचंद्र, कलियाणा स्कूल के प्राचार्य नरेश तोमर को नियुक्त किया गया। रिजर्व में पिचौपा कलां के प्राचार्य देवेंद्र गुलिया और समसपुर स्कूल के प्राचार्य सुरेेंद्र को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें