फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: काले रंग की स्कोर्पियो में मिली दोनाली बंदूक, हथियार का लाइसेंस नहीं पेश कर पाया आरोपी

Tue, 28 Nov 2023 01:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

सूचना के आधार पर चिड़िया मोड़ पर पुलिस टीम सतर्क हो गई। कुछ देर बाद पुलिस ने एक काले रंग की स्कोर्पियो रुकवाकर संदेह के आधार पर तलाशी ली तो इसमें लोड दोनाली बंदूक बरामद हुई। खोलकर चेक करने पर इसमें दो कारतूस मिले।
विज्ञापन
गाड़ी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के चिड़िया मोड़ नाका पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कोर्पियो से एक दोनाली बंदूक और दो कारतूस बरामद किए है। स्कोर्पियो सवार दोनों युवक पुलिस टीम के समक्ष हथियार का लाइसेंस पेश नहीं कर पाए और इसके चलते पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। वहीं, उनकी स्कोर्पियो और हथियार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


दरअसल, सोमवार देर शाम पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मंदोली की तरफ से एक काले रंग की स्कोर्पियो आ रही है जो दादरी बाईपास होते हुए झज्जर जाएगी। स्कोर्पियो जेवली निवासी गुणपाल चल रहा है और इसमें एक अन्य युवक भी बैठा है।

सूचना के आधार पर चिड़िया मोड़ पर पुलिस टीम सतर्क हो गई। कुछ देर बाद पुलिस ने एक काले रंग की स्कोर्पियो रुकवाकर संदेह के आधार पर तलाशी ली तो इसमें लोड दोनाली बंदूक बरामद हुई। खोलकर चेक करने पर इसमें दो कारतूस मिले। पूछताछ के दौरान चालक ने अपनी पहचान जेवली निवासी गुणपाल और साथ बैठे युवक ने अपनी पहचान भिवानी जिले के दमकौरा निवासी सुनील के रूप में बताई। दोनों बंदूक का लाइसेंस पेश नहीं कर पाए। उनके खिलाफ दादरी सिटी थाने में सशस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें