फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में तैयार होगा जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, पांच हजार खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
निर्माणाधीन जिला स्तरीय खेल स्टेडियम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक साल बाद खिलाड़ियों को जिला स्तरीय खेल स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी। समसपुर में खेल विभाग की ओर से साढ़े 23 एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके निर्माण पर 20 करोड़ 88 लाख की राशि खर्च होगी। इसके बजट राशि के अलावा अलग से मिलने वाले बजट से स्टेडियम में स्वीमिंग पुल बनवाया जाएगा। जिला स्तरीय स्टेडियम बनने का फायदा करीब पांच हजार खिलाड़ियों को मिलेगा और उन्हें अभ्यास के लिए निजी खेल अकादमी का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिला स्तरीय स्टेडियम में 16 गेम कोर्ट की सुविधा होगी।
विज्ञापन

जिले में उपमंडल के समय से ही बड़े खेल स्टेडियम की कमी खल रही है। कुश्ती, वॉलीबाल, कबड्डी में जिले के दो दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं। अहम बात यह है कि इन खिलाड़ियों ने अपने स्तर पर खेल अभ्यास व सुविधाएं जुटाकर यह मुकाम पाया है। वहीं, स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर लोग सड़कों पर भी उतर आए थे और इस संबंध में सरकार को ज्ञापन भी भेजे गए थे। इसके बाद सरकार के निर्देशों पर खेल विभाग ने समसपुर की करीब साढ़े 23 एकड़ जमीन पर खेल स्टेडियम बनाने का प्रपोजल तैयार किया था। फिलहाल स्टेडियम निर्माण का काम चल रहा है। अब तक स्टेडियम के नींव भर दी गई है और एक साइड की दीवार उठाई गई है। 2022 के मध्य तक यह काम पूरा होगा। इसके तुरंत बाद खेल विभाग यहां खेल सामान मुहैया करवाकर स्टेडियम को खिलाड़ियों के लिए समर्पित कर देगा।
2018 में तैयार हुई थी योजना
जनवरी 2018 में जिले के सामाजिक संगठन, युवा खिलाड़ी व प्रबुद्घ लोग इस मांग को लेकर सड़कों पर भी उतर आए थे। तत्कालीन डीसी विजय सिद्प्पा ने स्टेडियम निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार करवाकर सरकार को भेजा था। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद खेल विभाग ने स्टेडियम की ड्राइंग तैयार करवाई और इसके बाद 20 करोड़ 88 लाख का बजट स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया। खेल विभाग को स्टेडियम निर्माण के लिए पांच करोड़ की राशि पहले ही मिल चुकी है और इसके बाद ही टेंडर प्रक्रिया की गई थी।
विज्ञापन

इन 16 गेम के अलावा तैराकी की मिलेगी सुविधा
जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में 16 गेम कोर्ट बनाए जाने हैं। इनमें हॉकी, फुटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल शामिल है। इसके अलावा यहां एक 15 मीटर लंबा स्वीमिंग पुल भी बनाया जाना है। इसके लिए सरकार बजट अलग से देगी। खेल विभाग के सूत्रों के अनुसार स्वीमिंग पुल का प्रपोजल भी तैयार कर सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है।
खिलाड़ी बोले: जल्द मिले खेल स्टेडियम की सुविधा
जिले में खेल सुविधाओं का अभाव है और इसके चलते खिलाड़ियों की प्रतिभा दबकर रह जाती है। खेल विभाग को जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास में दिक्कतें न आए।
संयम, खिलाड़ी
खेल स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को बहुत फायदा होगा। एक तरफ अलग-अलग गेम कोर्ट की सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर खेल सामान की कमी भी दूर हो जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के खिलाड़ियों को अपने स्तर पर खेल संसाधन जुटाने पड़ रहे हैं।
विकास, खिलाड़ी
जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है और 2022 के मध्य तक इसका काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद हम स्टेडियम खिलाड़ियों को समर्पित कर देंगे। यहां 16 गेम कोर्ट के अलावा स्वीमिंग पुल की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें