दादरी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड-16 निवासी रोहित उर्फ मोहन अपनी किराये की दुकान के बाहर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री कर रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर पटाखों के दो कट्टे जब्त कर लिए। दोनों कट्टाें में फुलझड़ी, अनार, रॉकेट, बुलेट बम, मुर्गाछाप, हेलीकॉप्टर आदि मार्का के पटाखे बरामद हुए।
चरखी दादरी में रोहतक चौक के समीप एक दुकान से सिटी थाना पुलिस ने 34 किलो 600 ग्राम पटाखे बरामद किए है। इस संबंध में वार्ड-16 निवासी आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड-16 निवासी रोहित उर्फ मोहन अपनी किराये की दुकान के बाहर प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री कर रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर पटाखों के दो कट्टे जब्त कर लिए। दोनों कट्टाें में फुलझड़ी, अनार, रॉकेट, बुलेट बम, मुर्गाछाप, हेलीकॉप्टर आदि मार्का के पटाखे बरामद हुए। एक कट्टे में 22 किलो 600 ग्राम और दूसरे में 12 किलोग्राम पटाखे मिले।