चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में नलबंदी के ऑपरेशन दोबारा से शुरू हो गए है। हाल ही में ये सेवा शुरू हुई है और अब तक तीन ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इससे पहले करीब दो माह से ये ऑपरेशन बंद थे और इस पर संज्ञान लेकर सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने आवश्यक निर्देश जारी किए। इसके बाद ही सिविल अस्पताल में ऑपरेशन सुविधा शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
दरअसल, पहले सिविल अस्पताल में नलबंदी ऑपरेशन की सुविधा जारी थी। सितंबर माह से ये सुविधा बंद थी और अक्तूबर में भी नलबंदी के ऑपरेशन शुरू होने का इंतजार खत्म नहीं हो पाया। वहीं, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने ऑपरेशन सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बाद से अस्पताल में ऑपरेशन सुविधा शुरू हो गई।
बता दें कि अब सिविल अस्पताल में नलबंदी ऑपरेशन शुरू होने से इच्छुक को भिवानी सिविल अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय के साथ आने-जाने में आने वाले खर्च की भी बचत होगी। दूसरी ओर इससे सरकार की परिवार नियोजन मुहिम भी सफल होगी। वहीं, सीएमओ का कहना है कि जल्द ही अन्य प्रकार के ऑपरेशन शुरू करने की भी योजना है।
पिछले करीब दो माह से नलबंदी के ऑपरेशन बंद थे। ये सेवा अब सिविल अस्पताल में दोबारा शुरू हो गई है। इस माह अब तक तीन ऑपरेशन हो चुके हैं।
-डॉ. गौरव भारद्वाज, कार्यवाहक सीएमओ, चरखी दादरी