फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में दिल्ली और मुंबई से भी महंगे हुए सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रसोई गैस सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी लगातार जारी है। इस बार भी सरकार ने घरेलू गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा कर दिया और मार्च के बाद तीसरी बार सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। गत तीन माह में घरेलू सिलिंडर 150 रुपये महंगा हुआ है और अब जिले में सिलिंडर का रेट 1061 रुपये पहुंच गया है। यह दिल्ली और मुबंई में मिलने वाले घरेलू सिलिंडर से भी महंगा है। दिल्ली में सिलिंडर का रेट 1053 और मुंबई में 1052.50 रुपये पहुंच गया है। गैस के दामों में बढ़ोतरी होने से गृहिणियों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इस बार की गई बढ़ोतरी से पहले भी गैस सिलिंडर 50 रुपये महंगा हुआ था। उसके बाद कुछ दिनों तक सिलिंडर के दामों में कोई भी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। फिर मई माह में सरकार ने 50 रुपये और बढ़ा दिए, जिससे एक घरेलू प्रयोग सिलिंडर का दाम करीब 1010 रुपये हो गया। इसके एक माह के बाद सरकार ने जुलाई में भी सिलिंडर के दाम बढ़ाए। गैस सिलिंडर के दामों मे लगातार हो रही बढ़ोतरी पर गृहिणियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
गृहिणियों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो फिर से खाना चूल्हे पर बनाने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन के सिलिंडर अब वो भरवाने में असमर्थ हैं। उनका कहना है कि सरकार को गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की तरफ ध्यान देते हुए गैस सिलिंडर के दाम कम करने चाहिएं।
विज्ञापन

गृहिणियां बोलीं : रसोई के बजट के साथ बिगड़ेगा थाली का जायका -
1. घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार भी सरकार ने सिलिंडर 50 रुपये महंगा कर दिया है। इसका सीधे तौर पर असर रसोईघर के बजट पर पड़ेगा। सरकार को गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को देखते हुए गैस सिलिंडर के दाम कम करने चाहिए।
- नीतू बंसल, गृहिणी।
2. रसोई गैस हर घर की जरूरत बन चुकी है। लगातार गैस के दाम बढ़ने से हर परिवार परेशान है। मार्च के बाद तीन बार गैस सिलिंडर के दाम बढ़ चुके हैं। इस महंगाई में पहले ही रसोईघर का बजट बिगड़ा हुआ है जबकि गैस की बढ़ी कीमतें परेशानियां और बढ़ाएंगी।
- अनीता अरोड़ा, गृहिणी।
3. सिलिंडर की कीमत बढ़ने से रसोई के बजट के साथ थाली का जायका बिगड़ेगा। लगातार गैस सिलिंडर के दामों में हो रही बढ़ोतरी से लोग परेशान हैं। सरकार को गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों की सोचकर तुरंत प्रभाव से गैस सिलिंडर के दाम कम करने चाहिए।
- रेखा मदान, गृहिणी।
4. अगर इसी तरह गैस के दाम बढ़ते रहे तो गरीब परिवार की पहुंच से गैस सिलिंडर बाहर हो जाएगा। सरकार को गैस के दाम घटाने के साथ महंगाई पर भी अंकुश लगाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर से चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

- रीतू रोहिल्ला, गृहिणी।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें