पुलिस को दी शिकायत में लोहरवाड़ा निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक शख्स का फोन आया। उसने बताया कि वो विरेंद्र के पिता महेंद्र सिंह का परिचित है। कॉल करने वाले शख्स ने विरेंद्र से कहा कि वो उसके खाते में रुपये डालेगा।
चरखी दादरी में खुद को पिता का परिचित बताकर एक साइब ठग ने लोहरवाड़ा निवासी युवक को 16 हजार का चूना लगा दिया। आरोपी ने पहले युवक के मोबाइल पर खाते में रुपये डालने के फर्जी मैसेज भेजे और इसके बाद सात ट्रांजेक्शन के जरिये अपने खाते में 16 हजार रुपये डलवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में लोहरवाड़ा निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक शख्स का फोन आया। उसने बताया कि वो विरेंद्र के पिता महेंद्र सिंह का परिचित है। कॉल करने वाले शख्स ने विरेंद्र से कहा कि वो उसके खाते में रुपये डालेगा। इसके बाद आरोपी ने 10, 20000, 50000, 4000 और 5000 रुपये खाते में डालने के मैसेज उसे भेजे। ये मैसेज बैंक की तर्ज पर भेजे गए और विरेंद्र को लगा कि रुपये उसके खाते में आ चुके है।
इसके बाद विरेंद्र ने उक्त शख्स के कहने पर एक-एक हजार की दो, दो हजार की एक, तीन हजार की एक, पांच हजार और चार हजार की ट्रांजेक्शन के जरिये 16 हजार रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए। इसके बाद जब विरेंद्र ने अपने खाता चेक किया तो एक भी रुपये न आने की पुष्टि हुई। विरेंद्र ने इसके बाद ठगी की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी।