फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चरखी दादरी में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 03:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस ने एक मामले में चार किसानों के कृषि उपकरण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार किया है। फरवरी में कासनी गांव में वारदात की गई थी, आरोपी भिवानी के हनुमान गेट का रहने वाला है। वहीं दूसरे मामले में आरटीए टीम का जब्त ट्राला चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के कासनी गांव निवासी चार किसानों के खेतों से कृषि उपकरण चोरी करने का एक और आरोपी दस माह बाद पुलिस पकड़ में आया है। आरोपी की पहचान भिवानी के हनुमान गेट निवासी आशु पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है। बौंदकलां थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उससे पहले भी पुलिस दो आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि कासनी निवासी रणबीर पुत्र शेरसिंह ने बौंदकलां थाना में कृषि उपकरण चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 12 फरवरी की रात अज्ञात उसके खेत में रखा कृषि उपकरण चोरी कर ले गया। इसके अलावा सुरेंद्र, रामकुमार और सतीश के खेत से भी कृषि उपकरण चोरी किए गए है।

उसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
बौंदकलां थाना पुलिस ने इसके बाद 15 नवंबर को मामले के दो आरोपी कासनी निवासी अजय पुत्र विजय सिंह और मानहेरू निवासी सन्नी पुत्र मंगतूराम को काबू किया था। अब इस मामले में भिवानी के हनुमान गेट निवासी तीसरे आरोपी को दबोचा गया है।
विज्ञापन


22 जुलाई को पार्किंग यार्ड के समीप आरोपी ले गया था 22 टायरी ट्राला
चरखी दादरी में आरटीए टीम की ओर से जब्त किया गया 22 टायरी ट्राला चोरी करने के आरोपी को चिड़िया चौकी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्णमल मीणा झज्जर जिले के बिडारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उससे ट्राला भी बरामद कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार झोझूकलां थाना की चिड़िया चौकी में 22 टायरी ट्राला चोरी होने का केस दर्ज हुआ था। इस संबंध में चिड़िया रोड पर कपूरी मोड़ के समीप पार्किंग यार्ड संचालक ने शिकायत दी थी। दादरी निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वो रेडक्रॉस से अनुमति प्राप्त कर पार्किंग यार्ड चलाता है। यहां आरटीए टीम जब्त वाहनों को खड़ा करवाती है।

अमित ने बताया था कि 22 जुलाई 2022 को आरटीए टीम ने एक 22 टायरी ट्राला को जब्त कर पार्किंग में खड़ा करने भेजा था। बारिश की वजह से अंदर कीचड़ था और चालक के बार-बार आग्रह करने के बाद एक ऑयल मील के समीप ट्राला लॉक करके खड़ा करवा दिया। रात को जरूरी काम होने पर अमित घर चला गया था और गाड़ियों की देखभाल के लिए बहादुर शिवकुमार को पार्किंग में छोड़ गया था। जब सुबह वापिस पार्किंग में आकर देखा तो ट्राला चोरी मिला।

19 दिसंबर को इस मामले में कार्रवाई करते हुए चिड़िया चौकी से प्रधान सिपाही अमित की टीम ने ट्राला चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्णमल झज्जर जिला का रहने वाला है और पुलिस टीम ने उससे ट्राला बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें