फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: नौकरी दिलाने के नाम पर भेजा दुबई, भीख मांगकर युवक ने किया गुजर बसर

Wed, 20 Dec 2023 02:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

बुआ के बेटे ने टिकट भेजा तो गांव पहुंचा, पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई है। बयानों के आधार एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के बडागुढ़ा के गांव रघुआना निवासी सरबजीत के साथ दुबई भेजकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को सरबजीत ने बयानों के आधार एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बडागुढ़ा के गांव रघुआना निवासी सरबजीत पुत्र स्रवर्गीय दोली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दसवीं पास है और पिछले कई सालों से जसकरण सिंह पुत्र गुरदेव सिंह की कटिंग की दुकान पर दस हजार रुपये प्रतिमाह से नौकरी कर रहा है। नानका गांव बिडगखेडा पंजाब में है और मामा के लड़के विशाल सिंह पुत्र पाला राम का हमारे घर पर आना जाना है।

अक्तूबर 2022 में विशाल के साथ गांव सकता खेड़ा निवासी चरणजीत सिंह पुत्र भोला राम भी हमारे घर आया था। जिसने स्वयं को विशाल का दोस्त बताया। धीरे धीरे वह हमारे परिवार के साथ घूल मिल गया। परिजनों ने उसे बताया कि सरबजीत बाल कटिंग की दुकान पर दस हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से काम करता है। चरणजीत सिंह ने मेरे परिजनों को बोला कि सरबजीत को दुबई में कोने मैक्स कंपनी में कार्य के लिए भिजवा देता हूं। उसे वहां पर 50 हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पैसा मिलेगा। जबकि खाना-पीना आदि का खर्च कंपनी की ओर से रहेगा।
विज्ञापन


सरबजीत को भेजने में दो से ढाई लाख रुपये का खर्च आएगा। परिजनों ने अपनी तंग हालत को देखते हुए चरणजीत सिंह को हामी भर दी। साथ ही पैसे की व्यवस्था करने को लेकर एक दो माह का वक्त मांगा। आरोप है कि जिस पर चरणजीत सिंह ने कहा कि जब पैसे की व्यवस्था हो जाए तो चौटाला रोड डबवाली में आकर उसके ऑफिस में मिल लेना।

मार्च 2023 को मामा के लड़के विशाल के साथ चरणजीत के कार्यालय गए और उसे बताया कि पैसों का कुछ इंतजाम हो गया है। इसके साथ ही पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बनवा लिए है। चरणजीत ने कहा कि घर आकर वह सभी दस्तावेज व पैसे लेकर आएगा। कुछ दिन बाद वह चरणजीत मामा के लड़के विशाल के साथ हमारे घर आता है। वह कहता हे कि पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज और दो लाख रुपये नकद दे दो। परिजनों ने उसे कहा कि अभी फिलहाल एक लाख रुपये ही उनके पास हैं।

आरोप है कि चरणजीत ने कहा कि लाख रुपये व दस्तावेज वह ले जाता है। अन्य पैसा उसके अकाउंट में ट्रांसफर करवा देना। चरणजीत ने कहा कि पांच से छह माह में सरबजीत को दुबई भेज देगा। ऐसे में हमने अलग अलग खातों से उसके उसके दिए हुए अकाउंट में एक लाख 10 हजार रुपये जमा करवा दिए।
सरबजीत ने बताया कि कई बार फोन करने के बाद पांच जुलाई 2023 को चरणजीत ने उसे दुबई भेज दिया। वहां पर उसे चरणजीत का एजेंट मिला, जिसने अपना नाम हैरी बताया। हैरी ने जाते ही उसका पासपोर्ट ले लिया। उसके बाद 18 दिन झाडू पोचा किसी अन्य कंपनी में करवाया।

आरोप है कि जब असल काम दिलाने का अनुरोध किया तो एजेंट उसे दुबई के शारजाह ले गया। वहां पर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां पर दो युवक पहले से मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि किसी के सामने दोबारा मत कहना कि दुबई में कोने मैक्स में काम करने के लिए आया है। उसके बाद एजेंट अलरिका शहर में लेकर गया और वहां पर सुनसान एरिया में छोड़कर चला गया। जहां पर भीख मांगकर रोटी खाता रहा। बार बार हैरी को फोन करने पर 20 अगस्त को एजेंट ने पासपोर्ट वापास किया। इसके बाद किसी तरह से बुआ के लड़के को सारी बात बताई। उसने इंडिया का टिकट भेज दिया। आरोप है कि इसकी जानकारी एजेंट को लग गई तो उसने धमकी दी कि इंडिया जाकर किसी को इस बारे में जानकारी दी तो जान से मार देंंगे।

आरोप लगाया कि उन्होंने धमकी देकर वीडियो बनाई कि मैं अपनी मर्जी से इंडिया वापस जा रहा हूं और उन्होंने खाली कागजातों पर साइन भी करवाए। गांव आने के बाद जब चरणजीत सिंह को बार बार फोन लगाया। उसके बाद उसके डबवाली कार्यालय में जाकर उससे पैसे मांगें। उसने पैसे देने के मामले में जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सरबजीत के बयानों के आधार पर सभी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें