दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि भागेश्वरी के समीप अवैध अहाता चल रहा है। इसके आधार पर वीरवार शाम चिकन कॉर्नर पर छापामारी की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ गुप्तचर विभाग, आबकारी एवं काराधान निरीक्षक अमरजीत के साथ भागेश्वरी स्थित सोम चिकन कॉर्नर पर दबिश देने पहुंचे।
चरखी दादरी के बौंदकलां खंड के भागेश्वरी गांव में चिकन कॉर्नर की आड़ में चल रहे अहाता (शराब पिलाने की जगह) का मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने भंड़ाफोड़ किया है। आबकारी एवं काराधान विभाग के निरीक्षण की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अचीना निवासी चिकन कॉर्नर संचालक सोमबीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि भागेश्वरी के समीप अवैध अहाता चल रहा है। इसके आधार पर वीरवार शाम चिकन कॉर्नर पर छापामारी की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ गुप्तचर विभाग, आबकारी एवं काराधान निरीक्षक अमरजीत के साथ भागेश्वरी स्थित सोम चिकन कॉर्नर पर दबिश देने पहुंचे। वहां मौजूद एक शख्स ने अपना नाम सोमबीर बताया और खुद को चिकन कॉर्नर का मालिक बताया। छापामारी के दौरान सोमबीर वहां शराब पिलाता पाया गया। टीम ने जब परमिट मांगा तो वो दिखाने में असमर्थ रहा। मौके से शराब की खाली और भरी बोतल समेत बियर बरामद हुई।