फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में IAS के दादा-दादी ने की आत्महत्या: बुजुर्ग दंपती ने मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पुलिस को दी सूचना

Thu, 30 Mar 2023 01:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दादरी में बुजुर्ग दंपती के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की पहचान आईएएस विवेक आर्य के दादा-दादी के रूप में हुई है। जिन्होंने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
poison demo, जहर, poison - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी निवासी आईएएस विवेक आर्य के दादा-दादी ने बुधवार रात घर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग दंपती ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जो दम तोड़ने से पहले उन्होंने पुलिस को सौंपा। इस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने परिवार के चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक दंपती का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा।

विज्ञापन


परिवार के चार लोगों पर दर्ज किया मामला
जानकारी के अनुसार मूलरूप से गोपी निवासी जगदीशचंद्र (78) और भागली देवी (77) अपने बेटे विरेंद्र के पास बाढड़ा में रहते थे। विरेंद्र आर्य का बेटा विवेक आर्य 2021 में आईएएस बना था और उन्हें हरियाणा कैडर मिला है। इस समय वो अंडर ट्रेनी काम कर रहे हैं। बुधवार रात जगदीशचंद्र और उनकी पत्नी भागली देवी ने बाढड़ा स्थित अपने आवास पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। देर रात करीब ढाई बजे जगदीशचंद्र ने जहर निगलने की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद ईआरवी 151 मौके पर पहुंची और बाढड़ा थाने से भी पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें- दिव्यांग महिला की निर्मम हत्या: फतेहाबाद के गांव लधुवास चौपाल में खिड़की से बांधकर चेहरा फोड़ा, ये था मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जगदीशचंद्र ने सुसाइड नोट सौंपा। वहीं, हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग दंपती को पहले बाढड़ा के निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां हालत गंभीर होने के चलते उन्हें दादरी सिविल अस्पताल भेजा गया। दादरी अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाढड़ा थाना पुलिस ने देर रात ही उनके शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिए। वीरवार सुबह पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने परिवार के ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें