फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बदमाशों ने ठगी सस्ते दामों पर सरकारी जमीन दिलाने का दिया झांसा, पिता-पुत्र से ठगे 40 लाख रुपये

Tue, 29 Aug 2023 11:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी से पिता-पुत्र को ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें सस्ती जमीन दिलवाने का झांसा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाेपाल (मध्य-प्रदेश) के भीम नगर निवासी पिता-पुत्र ने दादरी निवासी पिता-पुत्र से 40 लाख रुपये ठग लिए। ठगी सस्ते दामों पर सरकारी जमीन दिलाने और निवेश में मुनाफा कमाने का झांसा देकर की गई। दादरी आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद सिटी थाने में आरोपी उत्तम शर्मा और उसके बेटे अंकित शर्मा पर धारा 120-बी, 406 व 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी पूर्णचंद ने बताया कि उसके बेटे की दोस्ती काफी समय से बेरला निवासी मुकेश से है। 28 दिसंबर 2021 को उसका बेटा मुकेश के घर गया था और वहां उसकी मुलाकात भोपाल के भीम नगर निवासी अंकित शर्मा पुत्र उत्तम शर्मा से हुई। अंकित मुकेश का दोस्त है। इसके बाद अंकित और पूर्णचंद के बेटे की बातें होने लगी।

अक्तूबर 2022 में अंकित शर्मा ने बताया कि उसके पिता उत्तम शर्मा भोपाल के सतपुडा भवन में वन विभाग में ग्रेड-2 अफसर है। उसके पापा का दिल्ली में अन्य प्रदेशों में आना-जाना रहता है और वहां के बड़े वन विभाग के अधिकारियों से भी उनकी अच्छी जान पहचान है। अंकित शर्मा ने बताया कि जल्दी ही हरियाणा सरकार कुछ जिलों में जमीन की नीलामी करेगी और अगर तुम्हें जमीन लेनी है तो बता देना।
विज्ञापन


शिकायकर्ता पूर्णचंद ने बताया कि इसके बाद अंकित ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक नोटिस भेजा जिसमे लिखा था कि हरियाणा सरकार फरवरी 2023 या मई 2023
में कुछ जिलों की जमीन की नीलामी प्रदेशों के वन विभाग के अधिकारियों के माध्यम से करेगी और 5 किस्तों में जमीन की पूरी राशि जमा करने पर जमीन का रजिस्ट्रेशन एवं कब्जा खरीदने वाले को दिया जाएगा। पूर्णचंद के अनुसार इसके बाद उत्तम शर्मा ने उनसे बात कर जमीन खरीदने के लिए मना लिया। इसके बाद उनसे 40 लाख रुपये की राशि ठगी गई। आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के बाद आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें