फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: सीआईए ने पकड़ा गांजा और चरस, कालुवाला नहर पुल के पास से दबोचे गए कार सवार तीन तस्कर

Fri, 24 Jun 2022 11:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

सीआईए ने गुरुवार देर शाम नाकाबंदी कर संदेह के आधार पर एक इयोन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उससे गांजा और चरस बरामद हुआ।  
विज्ञापन
arrest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में कालुवाला नहर पुल के पास से सीआईए ने कार सवार तीन तस्करों को काबू किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उनसे चार किलो 300 ग्राम गांजा और 450 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ बाढड़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए हड़ौदी बस अड्डे पर तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नांधा निवासी सुनील, बिसलवास निवासी विकास और नौसवा निवासी योगेश इयोन में सवार होकर कुछ देर पर कालुवास नमक फैक्टरी के पास स्थित नहर पुल से गुजरेंगे। तीनों मादक पदार्थ लिए हुए हैं। इस आधार पर सीआईए ने देर शाम नाकाबंदी कर संदेह के आधार पर एक इयोन को रुकवाकर तलाशी ली तो उससे गांजा और चरस बरामद हुआ। सीआईए ने कार सवार तीनों आरोपियों को काबू कर लिया और उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें