फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरीः पशु लोन के 1.50 लाख रुपये दूसरे के खाते में धोखाधड़ी से ट्रांसफर करने पर बैंक मैनेजर गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी सिटी थाना पुलिस ने कैनरा बैंक के तत्कालीन मैनेजर को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। 50 हजार रुपये बरामद करवाने के साथ आरोपी ने दो और ऐसी ही वारदात कुबूलीं। संतोखपुरा निवासी पीड़ित की शिकायत पर गत 21 मार्च को सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवेदक के खाते में आई पशु लोन राशि को धोखाधड़ी से किसी और के खाते में ट्रांसफर करने के आरोपी कैनरा बैंक के तत्कालीन मैनेजर को हरियाणा की दादरी सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संतोखुपरा निवासी पीड़ित प्रवीन कुमार की शिकायत पर आरोपी मैनेजर की गिरफ्तारी हुई है और उसने पीड़ित के साथ डेढ़ लाख की धोखाधड़ी के अलावा ऐसी ही दो और वारदातें कबूली हैं। एक दिन की रिमांड अवधि के दौरान आरोपी ने 50 हजार रुपये भी बरामद करवाए है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि संतोखपुरा निवासी प्रवीन ने गत मार्च माह में सिटी थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायकर्ता ने बताया था कि आठ दिसंबर 2020 को उसने कैनरा बैंक की चरखी दादरी से पशु लोन के लिए आवेदन किया था। उसका लोन आवेदन पास होकर गया था और 10 दिसंबर 2021 को उसके खाते में डेढ़ लाख रुपये आए थे। उसी दिन किसी अन्य व्यक्ति के खाते में यह रकम ट्रांसफर हो गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि लोन करवाते समय बैंक मैनेजर ने उससे कई खाली फार्म पर हस्ताक्षर करवाए थे, उन्हीं कागजात में एक खाली बाउचर भी था। प्रवीन का शिकायत में कहना था कि बैंक मैंनेजर ने ही उसके खाते से रुपये किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर किए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 21 मार्च 2021 को इस संबंध में धारा 409 और 420 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवंबर को पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी एवं बैंक के तत्कालीन मैनेजर सुधीर को रोहतक चौक से गिरफ्तार किया। वो शहर के वार्ड 9 का रहने वाला है। 30 नवंबर को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और वहां से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया।

यह भी पढ़ें : हरियाणा की बड़ी खबरें: भिवानी में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, प्रदेश में मास्क नहीं पहनने वालों का कटेगा चालान

ट्रांजेक्शन स्लिप पर हस्ताक्षर करवाकर की धोखाधड़ी
रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने प्रवीण का पशुधन लोन करते समय ट्रांजेक्शन स्लिप पर प्रवीण के हस्ताक्षर करवा लिए थे। इसी स्लिप से लोन के डेढ़ लाख रुपये किसी अन्य के खाता में डालकर निकलवा लिए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से 50 हजार रुपये बरामद भी किए हैं।
विज्ञापन


ये वारदातें भी कुबूलीं
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने तिवाला निवासी रविंद्र की भी डेढ़ लाख की लोन राशि मंजूर हुई थी। उसने रविंद्र के खाते में 50 हजार रुपये की ही राशि डाली जबकि बाकी राशि किस्तों में आने का आश्वासन दियाथा। रविंद्र ने उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज करवाया हुआ है। वहीं, आरोपी ने सांतोर निवासी भूप सिंह से भी डेढ़ लाख की धोखाधड़ी करने की वारदात रिमांड अवधि के दौरान कुबूल की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें