फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमला: दहशतगर्दों ने ट्रैफिक पुलिस को बनाया निशाना, एक जवान घायल

Wed, 01 Dec 2021 07:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

घाटी में अमन बहाली से बौखलाए आतंकियों ने श्रीनगर के डाउनटाउन में ट्रैफिक पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की है। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। 
विज्ञापन
सुरक्षाबल, फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकियों ने बुधवार शाम को डाउनटाउन के राजोरीकदल में ट्रैफिक पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। जिसमें एक जवान घायल हो गया। हमलवारों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है। उधर, घायल जवान का इलाज जारी है।

विज्ञापन


पुलवामा में दो आतंकी मारे गए
पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का सरगना यासिर पारे भी शामिल है। दूसरे आतंकी की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की सूचना के बाद मंगलवार देर रात इलाके में अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें