फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से घुमने निकले श्रमिक को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घर से घूमने के लिए निकले एक प्रवासी श्रमिक को बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। नारनौल के सिंहान रोड पर हादसे में घायल की वीरवार सुबह पीजीआई ले जाते समय चरखी दादरी के समीप मौत हो गई। नारनौल पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में कराया। पुलिस ने मृतक के जीजा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक मूल रूप से मध्य-प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव चांदनी का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से परिवार सहित नारनौल में ही रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस बयान में मृतक के जीजा भोला ने बताया कि उसका साला ओमप्रकाश (30) वीरवार सुबह करीब छह बजे एक राहगीर को घायल अवस्था में मिला। उक्त राहगीर ने फोन कर मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नारनौल सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घायल के परिजन भी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय चरखी दादरी के समीप उसकी मौत हो गई और परिजन शव को लेकर दादरी सिविल अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद नारनौल पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक के जीजा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें