फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अंबाला से गुरुग्राम की बिल्टी कटा नारनौल जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Fri, 10 Sep 2021 03:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के चरखी दादरी में पुलिस ने एक ट्रैक को पकड़ा। ट्रक से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अंबाला कैंट से गुरुग्राम की बिल्टी कटा ट्रक नारनौल ले जाया जा रहा था। इस दौरान आदमपुर चौक पर पुलिस ने ट्रक को रुकवा कर जांच की तो शराब की पेटियां मिलीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला कैंट से गुरुग्राम की बिल्टी कटवाकर नारनौल एल-1 पर जा रहे अंग्रेजी शराब की पेटियों से भरे ट्रक को दादरी पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियां बरामद कीं और दो लोगों को मौके पर ही दबोच लिया।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा कि ट्रक मालिक महेंद्रगढ़ जिले के गांव किरारोध निवासी हरविंद्र उर्फ रोनी के कहने पर वो शराब लेकर नारनौल एल-1 पर जा रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने झोझूकलां थाने में आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर लिया है। 

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि झोझूकलां थाना पुलिस की टीम आदमपुर चौक पर नाका लगाए हुए थी। गुरुवार रात टीम ने दादरी से नारनौल की तरफ जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर जांच की तो अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि झुंझनु जिले के खांदवा निवासी ट्रक चालक बलवान और क्लीनर गोविंद ने पुलिस टीम को एक बिल्टी दिखाई। यह बिल्टी अंबाला कैंट से गुरुग्राम के लिए थी जबकि शराब को नारनौल ले जाया जा रहा था। पुलिस को ट्रक से अंग्रेजी शराब की 1000 पेटी बरामद हुई। शराब की बाजार में कीमत करीब 70 लाख से अधिक आंकी जा रही है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़ा एक अन्य नाम सामने आया है और जल्द ही पुलिस ट्रक मालिक को भी गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें