फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: कोर्ट तारीख पर आई महिला का फोन छीनकर तोड़ा, गाली-गलौज व मारपीट का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 01:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी जिले के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले में हुई थी। उसका तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसका फोन छीनकर तोड़ दिया और मारपीट भी की। उसके ससुर ने उससे गाली-गलौज की। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में तलाक मामले में कोर्ट तारीख पर आई एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति मोबाइल भी ले गया। खास बात ये है कि घटना वकील के चेंबर में हुई। सिटी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दादरी जिले के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले में हुई थी। उसका तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। 25 अक्तूबर को वो कोर्ट तारीख पर दादरी आई थी। वो अपने वकील के साथ चेंबर में बातचीत कर रही थी और उसी दौरान उसका पति व ससुर वहां पहुंच गए। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसका फोन छीनकर तोड़ दिया और मारपीट भी की। उसके ससुर ने उससे गाली-गलौज की। इसके बाद उसका पति उसका टूटा हुआ मोबाइल भी साथ ले गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 427, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

खेत से केबल चोरी का आरोप लगाने पर आरोपी ने घर में घुसकर पीटा

चरखी दादरी के नौरंगाबास जाटान निवासी एक व्यक्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। उसका कसूर इतना था कि उसने पुलिस शिकायत में खेत से चोरी हुई 1100 फुट बिजली केबल का संदेह एक युवक पर जाहिर किया था। घायल का आरोप है कि इसी के चलते घर में घुसकर उसे पीटा गया जिसमें उसे चोटें लगीं। झोझूकलां थाना पुलिस ने उसके बयान एक व्यक्ति और उसके तीन बेटों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में नौरंगाबास जाटान निवासी राजकुमार ने बताया कि 22 अक्तूबक्को उनके खेत से 11000 फुट लंबी बिजली केबल चोरी हुई थी। पुलिस शिकायत में उसने एक युवक पर केबल चोरी करने का संदेह जारी किया था। राजकुमार ने बताया कि उक्त युवक को ये बात पता चली तो वो अपने दोनों भाइयों औश्र पिता के साथ उसके घर पहुंच गया।

वहां उसके साथ मारपीट की गई और जब उसने मदद के लिए आवाज लगाई तो पास में मौजूद उसका परिचित हवासिंह वहां पहुंच गया। उसने उनसे राजकुमार को छुड़वाया और उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लेकर आया। दादरी से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। चोरी के बाद अब झोझूकलां थाना पुलिस ने राजकुमार के बयान पर मारपीट और धमकी देने संबंधी केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी तोड़ घर से चुराए 30 हजार रुपये

चरखी दादरी में द्वारका निवासी एक दपंती के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर चोरों ने मकान में प्रवेश किया और 30 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि डीवीआर में मिली फुटेज में दो संदिग्ध घर में घुसते नजर आ रहे है। बाढड़ा थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में द्वारका निवासी ईश्वर सिंह ने बताया कि वो खेती करता है। वो अपनी पत्नी के साथ किसी काम से रोहतक गया था। घर पर उसकी बुजुर्ग मां अकेली थी। अगले दिन जब वो रोहतक से द्वारका लौटे तो उन्हें घर के बाहर लगे सीसीटीवी नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर अलमारी चेक की तो 30 हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली।

ईश्वर सिंह ने बताया कि उसने रुपयों को लेकर अपनी मां से भी बात की, लेकिन उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। जब उन्होंने फुटेज खंगाली तो रात 1:33 पर दो शख्स उसके मकान में घुसे नजर आए। फुटेज धुंधली होने के कारण वो उन्हें पहचान नहीं पाया। ईश्वर सिंह ने पुलिस शिकायत में संदेह जाहिर किया कि उक्त दोनों शख्स सीसीटीवी तोड़कर उसके घर से नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें