फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: बिजली निगम के JE व फोरमैन पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, होटल संचालक से LL-1 न भरने की एवज में मांगी रिश्वत

Thu, 25 Jan 2024 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में बिजली विभाग के जेई और फोरमैन पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि फोरमैन ने जेई सुमित से मिलीभगत कर उनके होटल पर रेड मारी और फिर एलएल-1 न भरने की एवज में रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
दादरी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के लोहारू रोड निवासी एक महिला ने बिजली विभाग के जेई और फोरमैन पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में दी गई शिकायत पर संज्ञान लेकर शहर थाना पुलिस ने जेई सुमित और फोरमैन नवरत्न के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय में दी शिकायत में महिला भतेरी देवी ने बताया कि उन्होंने शहर के लोहारू रोड पर होटल कर रखा है और उनका निवास स्थान भी वहीं है। 26 दिसंबर को सुबह करीब सवा नौ बजे फोरमैन नवरत्न अपनी टीम लेकर उनके होटल पर छापा मारने पहुंचा था। महिला ने उन्हें बताया कि उन्होंने 12 दिसंबर को दस किलोवॉट लोड का आवेदन किया था और 20 दिसंबर को वो स्वीकृत हो चुका है। 

महिला का आरोप है कि फोरमैन ने जेई सुमित से मिलीभगत कर उनके होटल पर रेड मारी और फिर एलएल-1 न भरने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। महिला ने बताया कि दस हजार रुपये उन्होंने जेई के चालक के किसी परिचित को दिए और इसकी वीडियाे भी उनके पास है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें