फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : एक संक्रमित स्वस्थ, जांच के लिए 305 सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में रविवार को एक और संक्रमित ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में अब कोरोना का एक ही सक्रिय मामला बचा है। इसके साथ ही स्वास्थ विभाग ने रविवार को कोरोना जांच के लिए 305 नए सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 267 की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि जिले से कोरोना जांच के लिए 243320 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में 5071 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 4931 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में एक ही केस सक्रिय है। रविवार को 300 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी है। अब तक दो लाख 45 हजार से अधिक लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि सोमवार को सिविल अस्पताल, एमसीएच के अलावा तीनों पीएचसी और सभी पीएचसी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीन की पर्याप्त डोज स्टोर में उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीनेशन करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें