फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे युवक को सीआईए ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईपीएल मैच पर सट्टा खाइवाली कर रहे रावलधी निवासी एक युवक को पुलिस टीम ने दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उससे चार मोबाइल व एक लैपटॉप बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम सीआईए को गुप्त सूचना मिली थी कि रावलधी निवास अमनदीप आईपीएल मैचों पर सट्टा खाइवाली करता है। मुखबिर ने बताया कि आरोपी अब कोलकत्ता नाइट राइडर्स व गुजरात टाईटंस के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगा रहा है। अगर तुरंत दबिश दी जाए तो उसे मोबाइल व लैपटॉप के साथ काबू किया जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। उससे मोबाइल व लैपटॉप के अलावा वाईफाई राउटर भी बरामद हुआ। आरोपी और बरामद सामान को पुलिस टीम सदर थाने ले आई और वहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें