फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो आरामशीनों पर दी दबिश, संचालकों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को क्षेत्र में स्थित दो आरामशीन गोदाम पर दबिश देकर रिकार्ड जांचा। टीम ने दोनों आरामशीन संचालकों पर जुर्माना लगाया है। कार्रवाई के दौरान डालावास के पास स्थित आरामशीन का लाइसेंस न होने पर एक लाख तीन हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, एक अन्य आरामशीन का रिकार्ड पूरा नहीं मिलने पर 13 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि बाढड़ा क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर आरामशीनें चलाई जा रही हैं। इस आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता मंगलवार को सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय पहुंचा। वहां से गुप्तचर शाखा के प्रभारी जलधीर फौगाट, वन खंड अधिकारी मीर सिंह व रविंद्र धनखड़ को साथ लेकर बाढड़ा क्षेत्र में दबिश दी गई।
टीम पहले डालावास में जुई रोड पर आरामशीन पर पहुंची। वहां टीम ने रिकार्ड की जांच की तो आरामशीन का लाइसेंस नहीं मिला। मशीन से हरे पेड़ों को काटने पर एक लाख तीन हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इन पेड़ों को लाने वाले पिकअप पर 51 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने कस्बे के लोहारु रोड पर एक अन्य आरामशीन के रिकार्ड की जांच की। इस दौरान रिकार्ड पूरा नहीं मिलने पर 13, 500 रुपये जुर्माना लगाया गया। सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर आमजन को पारदर्शी शासन मुहैया करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें