बौंदकलां। तीन दिन पहले रानीला के समीप बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने इस संबंध में रानीला निवासी घायल के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में घायल अमित ने बताया कि गत चार अक्तूबर को वो बाइक पर सवार होकर सांजरवास से अपने गांव रानीला आ रहा था। जब वो गांव के समीप स्थित एक स्कूल के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मा दी। अमित ने बताया कि परिजन उसे उपचार के लिए भिवानी के एक निजी अस्पताल में ले गए और वहां से छुट्टी मिलने के बाद वो घर लौटा है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही घायल ने थाने में पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर आरोपी चालक पर कार्रवाई की मांग की। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर धारा 279 और 337 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।