फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सक की मौत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु चिकित्सक की मौत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

बाढड़ा (चरखी दादरी)। वेटेरनरी सर्जन डॉ. प्रियंका की मौत के मामले में पुलिस ने शिकायत पर ब्रेजा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जगत सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर को उसकी लड़की डॉ. प्रियंका सरकारी अस्पताल दगड़ौली से कार में सवार होकर अपने घर बाढड़ा लौट रही थी। इसी बीच ब्रेजा गाड़ी व कार की भिड़ंत हो गई थी। प्रियंका को गंभीर चोटें आने के कारण हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान प्रियंका ने 31 दिसंबर को दम तोड़ दिया था। अब पुलिस ने इस संबंध में जगत सिंह की शिकायत पर ब्रेजा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें