दादरी के पैंतावास कलां आरओबी पर एक कार ने उनकी रिक्शा में टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त भी हो गए। ई-रिक्शा में सवार सभी लोगों को चोटें आई। इसके बाद उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में आ गए और गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।
चरखी दादरी के गांव पैंतावास कलां आरओबी पर कार व ई- रिक्शा की टक्कर में शुक्रवार को एक ही परिवार के 6 लोग घायल हुए थे। इनमें से 4 वर्षीय बच्चे मनजीत ने रोहतक के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक बच्चे के दादा और हादसे में धायल ई-रिक्शा चालक मुरारीलाल के बयान पर पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
समसपुर निवासी मुरारीलाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके तीन बेटे हैं। उसका बेटा विरेंद्र ई-रिक्शा चलाता है। गत 17 मई को वह, विष्णु और उनकी पत्नी सुनीता, मोनू और उसकी पत्नी काजोल, मोनू का बेटा मनजीत, गुड्डी,मंजू और रेहान ऑटो में सवार होकर किसी काम से गांव कितलाना गए थे। काम होने के बाद शाम 6 बजे वे ई-रिक्शा से वापस समसपुर लौट रहे थे। इसी बीच जब वे पैंतावास कलां आरओबी पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी रिक्शा में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों वाहन पलटकर क्षतिग्रस्त भी हो गए। ई-रिक्शा में सवार सभी लोगों को चोटें आई। इसके बाद उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में आ गए और गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। गत शनिवार को हादसे में घायल उसके पोते मनजीत ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल पक्ष का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तार से इस घटना को अंजाम दिया है। अब उन्होंने पुलिस को बयान दर्ज कराकर कार चालक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।