फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने प्रवासी श्रमिक को मारी टककर, पीजीआई में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बा के समीप एक तेज रफ्तार कार ने प्रवासी श्रमिक को टक्कर मार दी। घायल प्रवासी श्रमिक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक के धारा 279 और 304-ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में उत्तर-प्रदेश के सीताराम जिला के गांव पूर्वी चमरही टोला तंतेपुर निवासी मुकेश ने बताया कि वह बाढड़ा स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। उसका भाई अमित भी यहीं काम करता था। 11 दिसंबर की शाम वह अपने भाई अमित के साथ सामान लेने के लिए कस्बे की तरफ जा रहा था। जब वे पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो दादरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने अमित को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने घायल अवस्था में अपने भाई को सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया और वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाढड़ा थाना पुलिस ने पीजीआई पहुंचकर मृतक अमित का पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें