फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटलाइन से जुड़ा बौंदकलां सीएचसी, 24 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली

विज्ञापन
बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटों से बौंदकलां सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर प्रभावित होने वालीं स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए विभाग ने इसे हॉटलाइन से कनेक्शन करवा दिया है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चौबीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी और इसकी शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई है। हॉटलाइन से जुड़ने वाला बौंदकलां जिले का पहला सीएचसी है। बिजली निगम और स्वास्थ्य विभाग ने दो और सीएचसी को हॉटलाइन से जोड़ने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बौंदकलां सीएचसी के अधीन चार पीएचसी आते हैं। इस सीएचसी को हॉटलाइन से जोड़ने पर 44 लाख रुपये खर्च आया है और करीब छह माह पहले इस प्रक्रिया पर कार्य शुरू कर दिया था, जो अब जाकर सिरे चढ़ी है। सीएचसी के हॉटलाइन से जुड़ने का लाभ 25 गांवों के मरीजों को मिलेगा।
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार से बौंदकलां सीएचसी में हॉटलाइन के जरिये ही बिजली आपूर्ति की गई है। जिले में सिविल अस्पताल और एमसीएच (मातृ-शिशु अस्पताल) के अलावा तीन सीएचसी और 14 पीएचसी हैं। बौंदकलां सीएचसी से पहले सिविल अस्पताल ही हॉट लाइन से जुड़ा था। करीब छह माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने बौंदकलां, गोपी और झोझूकलां सीएचसी समेत शहर के एमसीएच को हॉटलाइन से जोड़ने के लिए बिजली निगम को पत्र लिखा था। इस पर संज्ञान लेते हुए बिजली निगम ने पहले बौंदकलां सीएचसी को हॉटलाइन से कनेक्ट करने का प्रपोजल तैयार किया था। इसकी एवज में स्वास्थ्य विभाग ने 44 लाख रुपये बिजली निगम को दिए थे। करीब बीस दिन पहले हॉटलाइन से सीएचसी को जोड़ने की प्रक्रिया पर काम शुरू हुआ था, जो पूरा हो गया है। बिजली निगम ने शुक्रवार से यहां हॉटलाइन के जरिये आपूर्ति शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- 50 से अधिक दैनिक ओपीडी
बौंदकलां सीएचसी पर उपचार के लिए समीपवर्ती 25 गांवों के लोग पहुंचते हैं। यहां की दैनिक ओपीडी 50 से पार है। हॉटलाइन से कनेक्ट न होने से पहले क्षेत्र में लगने वाले बिजली कटों से सीएचसी की बिजली आपूर्ति घंटों तक प्रभावित रहती थी जिसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा था। अब सीएचसी हॉटलाइन से जुड़ने के बाद मरीजों व स्टाफ सदस्यों को राहत मिलेगी।
- अमर उजाला ने उठाया था प्रमुखता से मुद्दा
गत तीन जुलाई के संस्करण में अमर उजाला ने जिला के तीन सीएचसी और 14 पीएचसी समेत एमसीएच हॉटलाइन से कनेक्ट न होने का मुद्दा उठाया था। अमर उजाला ने %एमसीएच व सीएचसी-पीएचसी हॉटलाइन से कनेक्ट न जेनरेटर, मरीज व स्टाफ बेहाल% शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
वर्जन::
बौंदकलां सीएचसी में शुक्रवार से हॉटलाइन के जरिये बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। जल्द ही एमसीएच के अलावा गोपी और झोझूकलां सीएचसी को भी हॉटलाइन से कनेक्शन करवा देंगे। इसके लिए बिजली निगम को पत्र भी लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

-डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें