फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक साहिल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोहारू चौक ओवरब्रिज से उतरते ही एक युवक की बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घिकाड़ा रोड क्षेत्र निवासी युवक साहिल (24) पुत्र जयनारायण की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जयनारायण ने बताया कि उसका बेटा साहिल होर्डिंग्स और बैनर लगाने का काम करता था। शुक्रवार रात वो बाइक पर सवार होकर किसी काम से लोहारू चौक क्षेत्र में आया था। लोहारू चौक ओवरब्रिज से उतरते ही उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि साहिल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया और शनिवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
- दो साल पहले हुई थी शादी
पिता जयनारायण ने बताया कि साहिल की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

वर्जन:
इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपी चालक का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, सदर थाना


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें