फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साला घायल

विज्ञापन
अजय। फाइल फोटो - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। समसपुर और लोहरवाड़ा के बीच स्थित नहर के समीप मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक चंदेनी निवासी अजय (38) की मौत हो गई, जबकि उसका साला रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंदेनी निवासी अजय (38) कुछ समय से दादरी में रह रहा था। ऑटो मार्केट में वह किराना स्टोर चलाता था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने साले रविंद्र के साथ बाइक पर लोहरवाड़ा में लगे मेले में स्टाल लगाने के लिए जा रहा था। जब वह समसपुर से निकलने के बाद नहर पर पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अजय और रविंद्र घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहांचिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि रविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम पहले घटनास्थल और फिर सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने अजय के शव को कब्जे में ले लिया और कागजी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम करवाया। मृतक शादीशुदा था, लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी।
तीन माह पहले छोटे भाई की हादसे में हुई थी मौत
मृतक अजय पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई श्यामजीत की करीब तीन माह पहले खेरड़ी के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद श्यामजीत के दोनों बच्चे भी अजय के पास ही रह रहे थे। वह उनका पालन पोषण कर रहा था। अब इस हादसे के बाद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें