फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की प्रस्ताव पुस्तिका में छेड़छाड़ करने पर बीडीपीओ ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की प्रस्ताव पुस्तिका में छेड़छाड़ करने पर बीडीपीओ ने एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखा पत्र
विज्ञापन

बाढड़ा (चरखी दादरी)। पूर्व सरपंच द्वारा ग्राम प्रस्ताव पुस्तिका में छेड़छाड़ करने के मामले मेें बीडीपीओ ने पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। अब पुलिस को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
गांव गोपी निवासी अशोक कुमार ने दिसंबर 2020 में जिला उपायुक्त कार्यालय में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव के तत्कालीन सरपंच के पास सभी पंचों का विश्वास नहीं है जिसके कारण कोरम भी नहीं है और तत्कालीन सरपंच बिना ग्राम सभा के कोई भी प्रस्ताव पारित करने में असमर्थ है। फिर भी उक्त सरपंच ने गांव में रिक्त सरकारी राशन की दुकान अभिकर्ता पर नियुक्ति के लिए पहले से अन्य कार्य के लिए पारित प्रस्ताव में ही छेड़छाड़ कर अपने परिवार के व्यक्ति के पक्ष में सहमति जताई थी, जो सरकारी नियमों का उल्लंघन व सरकारी दस्तावेज के साथ दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने सारी जांच के लिए बाढड़ा बीडीपीओ को अधिकृत किया। उपायुक्त के आदेश पर तत्कालीन बीडीपीओ युद्धवीर सिंह ने गोपी ग्राम पंचायत के प्रस्ताव को फर्जी ठहराने वाली शिकायत पर जांच करते हुए सभी पंचों को कार्यालय में तलब किया तो पंचों ने उक्त प्रस्ताव में बरती गई मनमर्जी पर रोष जताया था।
विज्ञापन

जांच टीम ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पंचों को बुलाकर उनसे पहले से पारित प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षरों का सत्यापन किया। जिसमें इन पंचों ने अनभिज्ञनता प्रकट की। बीडीपीओ ने पंचों के बयान दर्ज करने के बाद तत्कालीन सरपंच पक्ष पर सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने की सरकारी दस्तावेजों का दुरुपयोग करने की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को जनवरी 2021 में भेजी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुई अब बीडीपीओ रोशनलाल ने पुलिस को पत्र लिख कर तत्कालीन महिला सरपंच के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाने के लिए कहा है।
इस बारे में बीडीपीओ रोशन लाल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस विभाग को पत्र भेज दिया हैं।
थाना प्रभारी तेलू राम ने बताया कि बीडीपीओ ने पत्र लिखा है लेकिन अभी तक हमें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें