फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आशा वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, पुलिस का चकमा दे समारोह स्थल तक पहुंचीं

Thu, 07 Mar 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। आशा वर्कर्स वीरवार को प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह स्थल तक पहुंच गईं। टेंट के अंदर सीएम मनोहर लाल का वर्चुअल कार्यक्रम चलता रहा, जबकि बाहर आशा वर्कर्स नारेबाजी करती रहीं। वे डीसी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़ी रहीं। डीसी स्वयं समारोह स्थल में सीट से उठकर उनके बीच ज्ञापन लेने पहुंचीं।



आशा वर्कर्स ने वीरवार दोपहर मांगों को लेकर लघु सचिवालय परिसर में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। महिला पुलिस कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारी आशा वर्कर्स को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उनमें कहासुनी भी हुई। हालांकि आशा वर्कर्स लघु सचिवालय भवन के पिछले गेट तक पहुंचने में कामयाब रही। पांच मिनट में डीसी उनके बीच न पहुंचने पर वर्कर्स ने समारोहस्थल पर पहुंचकर आयोजन का विरोध करने की चेतावनी दे डाली। इसके बाद सीटीएम उनके पास ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन आशा वर्कर्स ने इन्कार कर दिया। सीटीएम के बाद एसडीएम ने ज्ञापन लेना चाहा तो आशा वर्कर्स ने फिर से मना कर दिया। इसके बाद डीसी मनदीप कौर आशा वर्कर्स के बीच पहुंचीं और उन्होंने वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को नहीं था आभास, वर्कर्स उठा गईं फायदा
सीएम के वर्चुअल कार्यक्रम के चलते लघु सचिवालय में बैरिकेड्स लगाने के साथ पुलिस जवान भी तैनात किए गए। हालांकि पुलिस को कतई भनक नहीं थी कि आयोजन के बीच में ही आशा वर्कर्स प्रदर्शन करते हुए टेंट तक पहुंच जाएंगी। जिला प्रधान प्रेमपति ने बताया कि जिले की आशा वर्कर्स ने प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदर्शन में अनिल, राजवंती, बाला, सुनीता, कमला, सविता, सुदेश, तसवीर, सुमन, पूनम, सुधा, राकेश, प्रमिला, बबीता, उर्मिला, सरोज, शीला, पिंकी, अंजू व मंजू, किसान सभा जिला प्रधान रणधीर कुंगड़, सीआईटीयू जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार घिकाड़ा मौजूद रहे।

ये रहीं आशा वर्कर्स की मांगें
आशा वर्कर्स को योग्यता के आधार पर पदोन्नति मिले
सरकारी नौकरियों में पांच नंबर की पेपर वैटेज दी जाए।
दूसरे जिले में होने वाली डिलिवरी का लाभ आशा वर्कर्स को मिले।
डेथ क्लेम राशि को बढ़ाया जाए।
आशा वर्कर्स को बैंक लोन और कुछ अन्य सुविधाएं मिलें।
रिटायरमेंट की उम्र 65 वर्ष की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें