फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीजी कोर्साें के लिए आवेदन आज से, नेशनल कॉलेज में 325 व महिला कॉलेज में 40 सीटों पर होंगे दाखिले

Thu, 11 Jul 2024 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में शुक्रवार से स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज, महिला, सीएमके व जेसीडी महाविद्यालयों में विद्यार्थी दाखिला लेने में अधिक रुचि दिखाते हैं।राजकीय नेशनल कॉलेज में 325 सीटों व महिला कॉलेज में 40 सीटों पर पीजी के दाखिले होंगे। महिला महाविद्यालय में इसी सत्र से एमकॉम की शुरुआत की गई है।
जिले के महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने जुलाई के पहले सप्ताह में शेड्यूल जारी कर दिया था। 12 जुलाई से महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे पहले महाविद्यालय की ओर से 9 से 11 जुलाई तक सीटों की संख्या व फीस की जानकारी अपलोड की है। सभी महाविद्यालयों ने वीरवार शाम तक सभी प्रकार की जानकारी विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। काॅलेजों में पीजी में दाखिला के लिए विद्यार्थी 12 से 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। इसमें जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 2 अगस्त तक फीस जमा कराकर दाखिला ले सकेंगे। पीजी कोर्सों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन





राजकीय नेशनल कॉलेज

कोर्स, सीटें
- एमए हिंदी, 40

- एमए पंजाबी, 40
- एमए राजनीतिक विज्ञान, 40

- एमए इक्नॉमिक्स, 45
- एमए अंग्रेजी, 40

- एमए इतिहास, 40
- एमए साइकाेलॉजी, 40

- एमकॉम, 40




महिला महाविद्यालय

- एमकॉम, 40



सीएमके कॉलेज
कोर्स, सीट

- बीए एडेड,1000
- बीकॉम एडेड, 120

- बीकॉम सेल्फ फाइनेंस, 80
- बीए मास कम्युनिकेशन, 30

- बीए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, 60
- बीएससी नॉन मेडिकल, 210

- बीएससी मेडिकल, 80
- एमए अर्थशास्त्र, 40
- एम पॉल साइंस, 50

- एमए अंग्रेजी 40
- एम हिंदी, 40

- एमए पंजाबी, 50
- एमकॉम, 120



दाखिलों का शेड्यूल

- 12 से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

- 12 से 25 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापित।

- 30 जुलाई को पहली मेरिट सूची ।
- 30 से 2 अगस्त तक फीस जमा।
- 5 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग।

- 06 अगस्त से दोबारा पोर्टल खुलेगा और ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिले देंगे।







वर्जन

राजकीय नेशनल महाविद्यालय में पीजी कोर्सों के लिए आज से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शुक्रवार से विद्यार्थी पीजी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। - वीना रहेजा, नोडल अधिकारी, राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन






वर्जन
राजकीय महिला महाविद्यालय में अब छात्राएं पीजी के लिए दाखिला ले सकती हैं। छात्राएं एमकॉम में दाखिले को लेकर आवेदन कर सकती है। -प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें