बुधवार दोपहर एक प्राइवेट बस दादरी से झज्जर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस जब अचीना ताल चौकी से निकलकर मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रेवाड़ी जिला के दमकौरा निवासी रेखा और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई थी।
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर अचीना के समीप बुधवार को हुई बस और ट्रक की टक्कर में घायल हुए एक और प्रवासी श्रमिक की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मृतक विनोद उत्तर-प्रदेश के सीतापुर जिले के भगवतीपुर गांव का रहने वाला था। वीरवार को रोहतक पीजीआई में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, मृतक रेखा (36) व रामेश्वर (50) का पोस्टमार्टम भी वीरवार को दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार दोपहर एक प्राइवेट बस दादरी से झज्जर जा रही थी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस जब अचीना ताल चौकी से निकलकर मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने बस को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में रेवाड़ी जिला के दमकौरा निवासी रेखा और रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, इस हादसे में 14 लोग घायल हुए थे जिनमें से तीन घायल विनोद, अनूप व अमित को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था। बुधवार देर रात रोहतक पीजीआई में घायल विनोद ने भी दम तोड़ दिया।
वीरवार सुबह पुलिस ने दो शव का दादरी सिविल अस्पताल में जबकि तीसरे का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाया। उत्तर-प्रदेश निवासी श्रमिकों के शव उनके घर भेजे गए है जबकि मृतका रेखा का शव परिजन दादरी सिविल अस्पताल से दमकौरा गांव ले गए।