फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रंगीला हनुमान मंदिर में वार्षिक महोत्सव और श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Mon, 22 Apr 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रंगीला हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। संत श्रीश्री 1008 स्वामी रामानंद व स्वामी मंगलानंद महाराज के आशीर्वाद से रंगीला हनुमान मंदिर में 60वां वार्षिक महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। सनातन धर्म सभा, संकट मोचन हनुमान मंदिर एवं महिला मंडल के सहयोग से आयोजित महोत्सव के प्रथम दिन रंगीला हनुमान मंदिर से नगर में कलश यात्रा निकाली गई और महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए।
विज्ञापन

कलश यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यात्रा खटीकान मोहल्ला, गोशाला चौक, हीरा चौक, सुभाष चौक, पाहवा चौक होते हुए रंगीला हनुमान मंदिर में संपन्न हुई। इसके बाद वृंदावन से स्वामी भुवन चैतन्य महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया। भागवत आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई।
महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा मोक्षदायिनी है। भागवत कथा दैविक पुण्य लाभ प्रदान करने के साथ-साथ मनुष्य को निष्काम भक्ति के भाव से जोड़ती है, जिसके चलते मानवता का प्रतिपादन करते हुए मानव जीवन धन्य हो जाता है।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि प्रेम ही संसार का सार है और यह जगत इसी से तार-तार बंधा हुआ है। वासदेव आनंद ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा 28 अप्रैल तक चलेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश वधवा, हंसराज पटवारी, राम दयाल पाहवा, नंदलाल ठुकराल, विजय मदान, अशोक चावला, रमेश मुंजाल, दीवान चुघ, अर्जुन ललित, सुरेश चाबा, संतोष गाबा, लाजवंती, पुष्पा, सन्तोष, शांता, लक्ष्मी रहलन, राज ठुकराल, सोनिया, पूनम का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें