फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुशासन दिवस पर हाईटेक हुईं आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स, 634 मोबाइल किए वितरित

Mon, 25 Dec 2023 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को मोबाइल वितरित करते सांसद ध
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

सुशासन दिवस पर सोमवार को लघु सचिवालय में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह ने शिरकत की। आयोजन के दौरान सभी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश सुना। वहीं, आयोजन के तहत सांसद ने सीडीपीओ, हेल्पर और आंगनबाड़ी वर्कर्स को 634 मोबाइल फोन वितरित किए।
लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि शासन का असल मतलब सुशासन ही है और सुशासन के लिए सुनिश्चित करना है कि पात्र लोगों को उनका हक मिले। किसी को अपने हक के लिए धक्के न खाने पड़े। हरियाणा प्रदेश में तेजी से सुशासन की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सुशासन की ओर बढ़ते हुए सरकार काम कर रही है। शासन का मतलब केवल शासन करना ही नहीं है, बल्कि इसका वास्तविक मतलब तो सुशासन ही है। जब सुशासन की बात आती है तो उसमें पात्र लोगों को उनका हक देना अहम हो जाता है। सुशासन में किसी को अपने हक के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए हरियाणा में तेजी से सुशासन को आधार मानकर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सकारात्मक व्यवस्था परिवर्तन के दौरान उसकी अच्छाई को समझाने या समझने में देर लग सकती है लेकिन इसके दूरगामी परिणाम मिलते हैं, जिसका सबसे अधिक फायदा जनमानस को ही होता है। विकसित देशों की तरह हमारे देश में भी लोग इसको जल्द समझने लगेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 सालों में प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है और हरियाणा तेजी से विकास के कार्यों में आगे बढ़ रहा है। अगले 5-6 साल में हरियाणा विकास के मामले में सबसे ऊपर होगा।
इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन मनदीप डालावास, अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह, जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक, सहकारिता समिति चेयरमैन सुधीर चांदवास, एसडीएम नवीन कुमार, सीटीएम आशीष सांगवान, ओएसडी टू डीसी शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुशासन उपलब्ध करवाना इच्छा पर निर्भर : विधायक
कार्यक्रम में विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि सुशासन लाना या सुशासन उपलब्ध करवाना इच्छा पर निर्भर करता है। अगर चाह हो तो सब कुछ संभव है। सुशासन दिवस पर सभी को बेहतर व्यवस्था के लिए शपथ लेकर सरकार की मंशा के अनुसार लोगों को बिना किसी परेशानी के सेवाएं उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें