फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन एकड़ से कम जमीन वाले परिवारों को भी शौचालय निर्माण के लिए मिलेंगे 12,000

Mon, 24 Jun 2024 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी के घर में बना शौचालय।
विज्ञापन
जगवीर शर्मा
विज्ञापन


चरखी दादरी। स्वच्छता मिशन 3.0 के तहत अब तीन एकड़ जमीन से कम वाला व्यक्ति भी घरेलू शौचालय के लिए 12,000 रुपये की राशि प्राप्त करने का हकदार होगा। बशर्ते वह आयकरदाता न हो। आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पात्र को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
शौचालय निर्माण का आवेदन आने के बाद खंड संयोजक इसका सत्यापन करता है। जीओ टैग से जोड़ने के बाद नींव रखने पर आधी राशि मिल जाती है। इसकी फोटो पोर्टल पर अपलोड करने पर दूसरी किस्त के रूप में बकाया राशि मिल जाती है। हाल ही में जिले में शौचालय निर्माण के लिए 12 नए आवेदन भी आए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन में शौचालय सबसे महत्वपूर्ण बिंदू है। सरकार की ओर से शुरुआत में शौचालयों के निर्माण पर ही विशेष ध्यान दिया गया था। ग्राम पंचायतों के सहयोग से गांवों में व मिशन एवं सरकार की ओर से शहर में शौचालयों का निर्माण करवाया था। स्कूलों व अन्य संस्थाओं में भी शौचालयों के निर्माण किए गए थे। फिलहाल वास्तविक स्थिति यह है कि सार्वजनिक शौचालय एक प्रकार से अपना अस्तित्व ही खोने लगे हैं। इनका ठीक ढंग से रखरखाव नहीं होने से नाकारा हो गए हैं। इनमें न तो पानी की प्रबंध किया गया और न ही नियमित रूप से सफाई आदि की गई।


स्वच्छता मिशन 1.0 के तहत लोगों में आई जागरूकता
स्वच्छता मिशन 1.0 के तहत इतनी जागरूकता जरूर आई कि लोगों ने अपने घरों में शौचालय बनवाने पर विशेष ध्यान दिया। आज जिले में 98 प्रतिशत घरों में शौचालय बने हुए हैं। सरकार की शौचालय निर्माण की स्कीम आज भी चल रही है। आज लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। शौचालय का निर्माण करवाने के लिए सरकार की ओर से 12,000 रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन






स्वच्छता मिशन 3.0 के तहत अब तीन एकड़ जमीन से कम वाला व्यक्ति भी घरेलू शौचालय के लिए 12,000 रुपये की राशि प्राप्त करने का हकदार होगा। बशर्ते वह आयकरदाता न हो। सरकार की योजना है कि कोई भी घर बिना शौचालय के न हो। लोग खुले में शौच के लिए न जाएं। - रामनिवास,एपीओ, स्वच्छता मिशन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें