फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगुल्ला प्लांट के बाद मिष्ठान भंडार पर मारा मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। समसपुर टी-प्वाइंट स्थित रसगुल्ला प्लांट के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार देर रात शहर स्थित एक मिष्ठान भंडार पर भी छापा मारा। इस दौरान यहां से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने दो सैंपल लिए। मिष्ठान भंडार पर संयुक्त टीम की कार्रवाई देर रात साढ़े दस बजे तक चली। वहीं, फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉक्टर दीपक ने बताया कि लैब की सैंपल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम मिलावटी मिठाई तैयार करने के अंदेशे पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने समसपुर टी-प्वाइंट समीप स्थित एक रसगुल्ला प्लांट पर छापामारी की थी। वहां करीब 900 किलोग्राम खाद्य सामग्री तैयार मिली थी, जिसमें से गुणवत्ता सही नहीं मिलने पर 100 किलोग्राम खाद्य सामग्री को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नष्ट करवाया था। यहां से फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने पांच सैंपल लिए थे। देर शाम तक यहां कार्रवाई पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने कोर्ट रोड स्थित बीकानेरिया मिष्ठान भंडार पर दबिश दी। यहां से टीम ने गुलाब जामुन और रसगुल्ले के दो सैंपल लिए और देर रात करीब साढ़े दस बजे टीम यहां कार्रवाई पूरी करके निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें