फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नायब तहसीलदार के कार्यालय से नदारद रहने पर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 May 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा तहसील कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते अधिवक्ता। 
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा अधिवक्ता संघ ने तहसील कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघ ने आरोप लगाया है कि नायब तहसीलदार ड्यूटी के समय कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। कार्यालय के कर्मचारी मनमानी से सेवा शुल्क वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजीव श्योराण काकड़ौली ने कहा कि तहसील कार्यालय से नायब तहसीलदार अधिकतर समय नदारद मिलते हैं। लोगों को भूमि की रजिस्ट्री, विवाह प्रमाणपत्र, रिहायशी, जाति प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज बनवाने के लिए आमजन को दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर अधिवक्ता कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। संजीव श्योराण ने कहा कि राजस्व रिकार्ड ऑनलाइन होने के बावजूद दस्तावेजों को जानबूझ कर पैसे लेने के लिए रोका जा रहा है। किसानों, बेरोजगारों के हितों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से जल्द ही राजस्व विभाग के कामकाज में सुधार नहीं करने पर नंबरदार, पंच, सरपंचों व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। रोष प्रदर्शन में अधिवक्ता अनिल मान, अशोक श्योराण, राजपाल सिंह, सुनील मान, महेश शर्मा धनासरी, श्रीराम, राकेश चहल, वेद हंसावास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनावी ड्यूटी लगी हुई है और इसकी व्यस्तता के चलते कार्यालय में नहीं आ पाता। मंगलवार को भी पोलिंग टीमों का प्रशिक्षण शिविर था और इसके चलते वहां मौजूद रहना पड़ा। - अमित कुमार, नायब तहसीलदार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें