फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन काउंसलिंग के पहले ही दिन 74 विद्यार्थियों ने कॉलेजों में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। स्नातक कोर्सेज में दो मेरिट लिस्ट लगने के बाद भी खाली रहीं सीटों को भरने के लिए शुक्रवार को ओपन काउंसिलिंग शुरू की गई। पहले दिन शहर के तीन कॉलेज में 74 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। हालांकि सर्वर डाउन रहने के चलते आवेदकों को दिक्कतें आईं। वहीं, कॉलेज प्रबंधन समिति का कहना है कि शनिवार से दाखिला संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ओपन काउंसिलिंग के तहत जनता कॉलेज के बीए संकाय में 42 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसी प्रकार बीएससी नॉन मेडिकल संकाय में 10, बीकॉम संकाय में तीन और बीएससी मेडिकल में पांच आवेदकों ने दाखिला सुनिश्चित किया। वहीं, शहर के एपीजे महिला महाविद्यालय में सिर्फ बीए संकाय में 10 छात्राओं ने दाखिला लिया जबकि बीकॉम की सीटों पर दाखिला लेने के लिए एक भी आवेदक नहीं आया। इसी प्रकार राजकीय पीजी कॉलेज में बीए संकाय में सात विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
इससे पहले सुबह से दोपहर तक साइट ठप रहने से विद्यार्थियों को दाखिला फीस जमा कराने में दिक्कतें आईं। आवेदक पूजा शर्मा, गीतिका, सोनिया, दीपक, महेश, सचिन और कृष्ण सिंह ने बताया कि दाखिला फीस जमा कराने के लिए उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक साइट चलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सीटें भरने तक जारी रहेंगी काउंसिलिंग
राजकीय पीजी कॉलेज दादरी की दाखिला नोडल अधिकारी प्रोफेसर सोनिया ने बताया कि ओपन काउंसिलिंग के पहले दिन उन आवेदकों को मौका दिया गया जिनका पहली या दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आया था। उन्होंने बताया कि उस दौरान ये आवेदक दाखिला नहीं ले पाए थे। प्रोफेसर सोनिया ने बताया कि सीटें भरने तक ओपन काउंसिलिंग जारी रहेगी।
पहले ऑनलाइन करें आवेदन
ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी पहले ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर मनपसंद कॉलेज के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके बाद ही आवेदक कॉलेज में दाखिला लेने के लिए मान्य होगा, अन्यथा विद्यार्थी को दाखिला नहीं दिया जाएगा।
जब तक कॉलेज में सीटें बची हुई है तब तक ओपन काउंसिलिंग जारी रहेगी। दाखिला लेने से पहले विद्यार्थी अपने ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ अपने दस्तावेजों को भी पूरा करके रखें।
विज्ञापन

डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी, जनता कॉलेज दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें