फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता अभिषेक का निकाला विजयी जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। ईरान के तेहरान में संपन्न हई एशियन वॉलीबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया है। कस्बा निवासी अभिषेक सांगवान भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे और उन्होंने देश को पदक जीताने में अहम भूमिका निभाई। शुक्रवार को पदक विजेता के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने विजयी जुलूस निकाला और इसके बाद प्रतिभावान खिलाड़ी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पदक विजेता अभिषेक ने बताया कि स्पर्धा 12 से 18 अगस्त तक आयोजित हुई। कांस्य पदक के लिए भारत का मुकाबला कोरिया से हुआ और इस मैच में कोरिया को 3-2 के अंतर से हराकर भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता। वहीं, ग्रामीणों ने बस स्टैंड से पंचमुखी चौक होते हुए गांव के मध्य में स्थित मुख्य डाकघर तक विजयी जुलूस निकाला। वहां पूर्व विधायक जगजीत सिंह, उमेद सिंह पातुवास और बंटी ने अभिषेक सांगवान को चांदी का मुकुट व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच राजेश सांगवान, सांगवान खाप कन्नी-13 प्रधान सूरजभान सांगवान, ओमप्रकाश, अर्जुन अवॉर्डी महाबीर फौगाट, बलजीत सांगवान, बिशन सिंह आर्य, दलबीर गांधी, जितेंद्र, प्रीतम सांगवान, डॉ. वीरेंद्र सांगवान, सुरेंद्र सांगवान, प्रदीप कुमार, चिंटू सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहन ने तिलक लगाकर किया स्वागत
अभिषेक सांगवान के घर पहुंचने पर बहन ने आरती और तिलक से स्वागत किया। घर में उनकी दादी सरबती देवी, माता उर्मिला देवी, ताई सुमित्रा देवी व सरोज ने अपने लाल को बधाई देते हुए गले लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें