संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील डूडीवाला जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत साइकिल यात्रा का आरंभ करेंगे। इसके तहत शनिवार को उन्होंने बौंदकलां में जितेंद्र परमार के आवास पर ग्रामीणों से मुलाकात की। बूथ नंबर 20 पर 51 सदस्यीय समिति का गठन भी किया। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्त कर खेलों और शिक्षा की ओर अग्रसर करना है।
सुनील डुडीवाला ने कहा कि नशा मुक्ति एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। नशा एक ऐसी समस्या है जिसका असर व्यक्ति जीवन के हर पहलू पर पड़ता है। इससे लोगों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। यह अपराधों, गैरकानूनी गतिविधियों और समाज में विश्राम की नीति को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि बौंद गांव की 51 सदस्यों की समिति बौंदखुर्द, रणकोली, रानीला, सांजरवास, सांवड़, सांकरोड़, हिंडोल, मालपोष व अन्य गांव के व्यक्तियों से संपर्क कर 3 मार्च की रैली का निमंत्रण देगी और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करेगी। इस मौके पर जितेंद्र परमार, बौंद ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप परमार, बिल्लू, सूबेदार देवपाल परमार, श्रीपाल परमार, पंच सुमेर, पप्पू पहलवान, मुन्ना, नरेश पहलवान आदि मौजूद रहे।