फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंजाब व चंडीगढ़ को जाने वाले सभी मार्ग व्यावसायिक वाहनों के लिए आज से रहेंगे बंद

Sat, 10 Feb 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी की एसपी पूजा वशिष्ठ।
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान के मद्देनजर दादरी पुलिस सतर्क है। एसपी पूजा वशिष्ठ ने कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए बनाई गई कंपनियों को अलर्ट का दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने भारी वाहन चालकों के लिए रूट एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार 13 फरवरी से प्रस्तावित दिल्ली कूच आह्वान के मद्देनजर हरियाणा से गुजरते हुए पंजाब व चंडीगढ़ को जाने वाले सभी मार्ग व्यावसायिक वाहनों के लिए रविवार से बंद रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी पूजा वशिष्ठ ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने अधिकार क्षेत्र की गतिविधियों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी नाकों पर तैनात पुलिस जवानों को भी चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी इलाके के मौजिज लोगों के संपर्क में रहेंगे।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि क्षेत्र में शांति भंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों को नजरअंदाज करें। उन्होंने कहा कि बहकावे में आकर कानून व शांति व्यवस्था को बाधित न करें और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। एसपी ने कहा कि युवा सोशल मीडिया का उपयोग अच्छी सूचनाओं के लिए करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। इसलिए आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें