फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो दिन में 50 प्रतिशत फसल का होगा उठान, प्रतिदिन वाहनों का क्रम किया जाएगा निर्धारित

Mon, 22 Apr 2024 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मंडी परिसर में उठान कार्य का जायजा लेते मुख्य सचिव देवेंद्र कल्याण व अन्य अधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की सभी मंडियों से अगले दो दिन में खरीदी गई फसल में से 50 प्रतिशत का उठान सुनिश्चित किया जाएगा। सोमवार को खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण करने पहुंचे प्रधान सचिव देवेंद्र कल्याण ने ये निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें फसल खरीद, उठान व भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

प्रधान सचिव देवेंद्र कल्याण ने कहा कि जिले की मंडियों से सरसों और गेहूं के उठान के लिए आढ़तियों की फर्म अनुसार प्रतिदिन वाहनों का क्रम निर्धारित किया जाएगा। मार्केट कमेटी के नोटिस बोर्ड पर हर रोज इसकी जानकारी भी चस्पा की जाएगी। इसी क्रम अनुसार ही आढ़तियों की फर्म से फसलों का उठान होगा। फसल उठान में तेजी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद अगर ठेकेदार या आढ़ती इस क्रम को तोड़ते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
मंडी पहुंचने से पहले उन्होंने रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक भी की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से जिला की सभी मंडियों के बारे में रिपोर्ट ली। उठान में तेजी लाने के लिए उन्होंने वाहनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी अधिकारी मंडी में फसल खरीद के कार्य को प्राथमिकता देकर व्यवस्था करवाएं।
विज्ञापन

मंडी के दौरे के दौरान उन्होंने दुकानों पर जाकर फसल खरीद का जायजा लिया और उसके बाद आढ़तियों से बातचीत की। इस दौरान सामने आया कि उठान के लिए आने वाले वाहन बिना किसी क्रम के उठान कर रहे हैं। इस पर प्रधान सचिव ने निर्देश दिए कि मार्केट कमेटी और आढ़ती एसोसिएशन के साथ मिलकर तुरंत एक कमेटी बनाई जाए और यह कमेटी फसल उठान के लिए पहली खरीद गई फसल के आधार पर प्रतिदिन वाहनों के क्रम का निर्धारण करे और उसकी सूचना आढ़तियोंं को दें।


कई मामले व मुद्दे आए सामने, जल्द होगा समाधान
प्रधान सचिव देवेंद्र कल्याण ने कहा कि मंडी में आ रही समस्याओं को लेकर दौरा किया गया है और किसानों, आढ़तियों की बात को सुना गया है। कई मामले एवं मुद्दे सामने आएं हैं, जिनके समाधान के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। दिक्कतों का समाधान निकालने की कोशिश है। जल्द ही मंडी में बेहतर व्यवस्था देखने को मिलेगी। बाढड़ा में उन्होंने कहा कि आज आढ़तियों ने नई मंडी को लेकर ज्ञापन दिया है, जिसे वे कल ही सक्षम अधिकारी के पास सिफारिश सहित पहुंचा देंगे।


अब किसानों को ज्यादा समय नहीं करना पड़ता इंतजार : उपायुक्त
उपायुक्त मनदीप कौर ने प्रधान सचिव को बताया कि जिला प्रशासन की ओर से मंडी में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं और वे स्वयं मंडी का दौरा करती हैं। शुरुआत में टोकन कटने में काफी समय लगता था, इसलिए व्यवस्था में बदलाव करवाया गया और अब किसानों को ज्यादा समय इंतजार नहीं करना पड़ता है। रिकार्ड के अनुसार दादरी मंडी में फसल की ज्यादा आवक है। इसी के अनुसार उठान कार्य में तेजी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी में फसल उठान के लिए वाहनों की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए जा चुके हैं।



16,000 क्विंटल सरसों और 4,000 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
सोमवार को दादरी मंडी में सरसों के 1,400 गेटपास कटे और कुल आवक 22 हजार क्विंटल दर्ज की गई। शाम करीब 7 बजे तक एजेंसी ने 16 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जबकि 1,600 क्विंटल का उठान किया। इसी प्रकार 360 किसान 9,500 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी पहुंचे। इसमें से एजेंसी ने 4,000 क्विंटल की खरीद की। सोमवार को दादरी मंडी से 6,000 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें