फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले के 49 पटवारी व 10 कानूनगो कल से काम पर लौटेंगे

Sat, 10 Feb 2024 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा की कार्यकारिणी की राज्य सरकार के साथ बातचीत सिरे चढ़ गई है। अब पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। अब जिले में तैनात 49 पटवारी और 10 कानूनगो सोमवार से काम पर लौटेंगे। इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री, नकल जमाबंदी, रिहायशी प्रमाण पत्र, इंतकाल, फर्द, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जमीन की निशानदेही, पैमाइश आदि कार्य हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान कुलबीर सांगवान ने बताया कि एसोसिएशन की सभी मांगें सरकार ने मान ली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 2019 बैच के पटवारियों को दो वेतन वृद्धि ,2019 से पहले के कार्यरत सभी पटवारियों को जिसमें 1997 के बैच को भी शामिल किया गया है। प्रत्येक पटवारी को एक जनवरी 2023 से तीन वेतन वृद्धियों का लाभ दिया जाएगा। ये सभी वेतनवृद्धियां बढ़े हुए ग्रेड-पे के लाभ के अतिरिक्त होंगी। नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षाएं वर्ष भर में दो बार आयोजित की जाएंगी। 18 मार्च से नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षाएं आरंभ होंगी। इसके अतिरिक्त अन्य विभागीय मांगों पर भी पूर्ण सहमति बन गई है। इस अवसर पर जिला उपप्रधान रविंद्र शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव श्योराण,भूपेंद्र, सतपाल, अजीज अहमद, अजय, प्रवीण सुहाग, धर्मबीर सैनी, अमित जांगड़ा, जगदीश शर्मा, सज्जन सिंह, हरिचरण, रवि मेहरा, महेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें