फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ऊधम सिंह की स्मृति में 43 युवाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से सारंगपुर के राजीव गांधी ग्राम सचिवालय परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। यह सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाया गया 200वां शिविर रहा और इसमें 43 यूनिट रक्तदान हुआ। अंत में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप का आयोजन शहीद ऊधम सिंह की स्मृति में किया गया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता साहिल बलौदा व संदीप सांगवान ने संयुक्त रूप से की। बतौर मुख्य अतिथि सूबेदार दयाराम आयोजन में शामिल हुए। संगठन युवा विंग अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल साहू ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने बताया कि ऊधम सिंह एक महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थें। उनके दिल में सिर्फ और सिर्फ देश प्रेम की भावना और अंग्रेजों के प्रति अगम्य क्रोध भरा हुआ था। उन्होंने अपना प्रतिशोध जरनल डायर को मारकर पूरा किया। उन्होंने युवाओं से रक्तदान जैसे कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। शिविर के समापन पर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की गई। इस अवसर पर रविश, अर्मेश, संदीप सांगवान, सुजीत, मंजीत, प्रकाश, आकाश, हुनमत, प्रभुदयाल, बिजेंद्र, रमेश, भूपेंद्र, विकेश, अर्जुन, नवरत्न, अशोक, टीनू जांगडा, विरेंद्र, संजय, सुरेश, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें