फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर बेचने के नाम पर साढ़े 41 लाख रुपये हड़पे

Tue, 11 Jun 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यक्ति से उसके किरायेदार ने 125 गज में बना मकान बेचने के जाल में फंसाकर साढ़े 41 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी है। इसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित नवीन मित्तल ने शिकायत में बताया कि वह चंपापुरी के विवेकनगर का निवासी है। उसके पास गोशाला मोहल्ला निवासी रोहित ने किराये पर दुकान ले रखी थी। इससे उनके बीच घनिष्ठ संबंध थे। उन्होंने बताया कि एक दिन रोहित ने उसे अपना घर बेचने की बात कही। इसके बाद उनका साढ़े 41 लाख में सौदा हो गया।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि सौदे के बयाने के तौर पर 6 दिसबंर 2023 को रोहित को 7 लाख 10 हजार रुपये दे दिए। उसने बताया कि गत 14 फरवरी को उसने रोहित को 10.20 लाख रुपये का चेक दे दिया। इसके बाद 12 मार्च को 17.70 लाख और 19 मार्च को साढ़े 6 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के पास उसके खाते में भेज दिए। 20 मार्च को उसने रोहित के पास रजिस्ट्री करवाने के लिए कॉल की, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। इस दिन के बाद उसने दुकान भी नहीं खोली।
विज्ञापन

इस पर उसे शक हुआ तो उसके घर गया। तब उसके परिजनों ने बताया कि वह अपने किसी भाई के साथ रात से ही गायब है। जब उसने इकरारनामा दिखाया तो उन्होंने कहा कि घर आरोपी के नाम ही नहीं और न ही उसका इस घर से कोई संबंध है। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और पैसे बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें